आप यहाँ पर हैं : मुख्य पृष्ठ » प्रमुख समाचार » हिमाचल के 2 जिलों में बर्फबारी, बारिश के बाद तापमान में रिकॉर्ड गिरावट, कई शहरों का पारा नॉर्मल से 19 डिग्री तक लुढ़का
हिमाचल के 2 जिलों में बर्फबारी, बारिश के बाद तापमान में रिकॉर्ड गिरावट, कई शहरों का पारा नॉर्मल से 19 डिग्री तक लुढ़का

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और अन्य इलाकों में भारी बारिश हुई है। शिमला के चांशल और कुल्लू के रोहतांग में दो सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। इससे तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान कई शहरों के अधिकतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। पहाड़ों पर गर्मी के महीने में इतनी गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई। चंबा में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 19.8 डिग्री की कमी आई और यह गिरकर 18.2 डिग्री रह गया। उधर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान नॉर्मल की तुलना में 17.1 डिग्री की कमी के बाद 19.4 डिग्री, ऊना का 15 डिग्री की कमी के बाद 24 डिग्री, शिमला का 10.1 डिग्री की गिरावट के बाद 15.6 डिग्री, केलोंग का 13.5 डिग्री लुढ़कने के बाद 8.1 डिग्री, सोलन का 12.7 डिग्री की गिरावट के बाद 19.5, बिलासपुर का 14.7 डिग्री की कमी के बाद 22 डिग्री, मंडी का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 14 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 21 डिग्री रह गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के आधा दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। अधिक ऊंचे इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने लगे हैं।
loading...
संबंधित खबरें
भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके लगे, मुनीर को न्योता दिया, PM सर्वदलीय बैठक बुलाएं: कांग्रेस
12-Jun-202515 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान, एअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था
12-Jun-2025अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया, हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
12-Jun-2025अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 61 विदेशी यात्रियों की मौत, इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई
12-Jun-2025अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश सवार थे, पूर्व CM रूपाणी का भी निधन
12-Jun-2025