भारत समेत 134 देशों ने बीते 5 साल में 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानियों को देश वापस भेजा है। जिन देशों ने पाकिस्तानियों पर कार्रवाई की है, उनमें सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और चीन जैसे देश शामिल हैं। कई छोटे यूरोपीय देश में भी हैं पाकिस्तानियों के ठिकाने... - 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि सऊदी अरब, यूएई और यूरोपीय यूनियन मेंबर के कई देशों से पाकिस्तानियों को बाहर निकाला गया। इसके अलावा कई छोटे देशों से भी पाक नागरिकों को खदेड़ा गया। - इसके अलावा लाओस, टोगा, पोर्ट लुई, लाइबेरिया, गिनी, बुर्किना फासो, बोत्सवाना, बुरुंडी, मेडागास्कर, मलावी, रिपब्लिक ऑफ कांगो, डोमिनिकन रिपब्लिक, मोजाम्बिक, अंगोला और इथियोपिया जैसे देशों ने भी पाकिस्तानियों को देश वापस भेजा। कैसे सामने आया मामला? - कितने पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजा गया, इस सवाल का पाक के इंटीरियर मिनिस्टर और सीनेटर जहांजेब जमालदीनी ने जवाब दिया है। - जमालदीनी के मुताबिक, 2012 में 5 लाख 44 हजार 105 पाकिस्तानियों को देश वापस भेजा गया वहीं 71 हजार 723 को देशों से बाहर निकाल दिया गया। - वहीं, 2013 में 79 हजार 539, 2014 में 78 हजार 409, 2015 में एक लाख 16 हजार 185, 2016 में एक लाख 11 हजार 84 पाकिस्तानियों को देश वापस भेजा गया। - 2017 के पहले 6 महीनों में 87 हजार 165 पाकिस्तानी अपने देश वापस भेजे जा चुके हैं। - पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने में सऊदी अरब पहले पायदान पर है। इसके बाद यूएई, ओमान, मलेशिया, यूके, तुर्की और ग्रीस का नंबर आता है। पाकिस्तानियों को वापस भेजने में यूएई दूसरे नंबर पर - पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में यूएई दूसरे नंबर पर है। - यहां से 2012 में 10 हजार 235, 2013 में 9 हजार 597, 2014 में 8 हजार 434, 2015 में 8 हजार 690 और 2016 में 9 हजार 987 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया। - ओमान तीसरे नंबर पर है। यहां से 20 हजार 416 पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा चुका है। मलेशिया से 16 हजार 124, यूके से 13 हजार 700 और तुर्की से 9 हजार 776 पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा चुका है।