सैन्य ताकत के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर बना हुआ है। पड़ोसी देश चीन हमसे आगे है और दूसरे नंबर पर है। लेकिन पाकिस्तान की सैन्य ताकत में गिरावट आई है। पिछले साल वह 13वें नंबर पर था। इस साल 17वीं पायदान पर है। पाकिस्तान पहले भारत से नौ स्थान पीछे था। अब 13 स्थान पीछे है। देशों की सैन्य ताकत का हर साल आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के 2018 इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है। ग्लोबल फायर पावर ने 2018 के इंडेक्स के लिए 136 देशों की सैन्य ताकत का आकलन किया। इसमें देशों की भौगौलिक स्थिति, साजो-सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और औद्योगिक समर्थन के आधार पर देशों को नंबर दिए गए। देशों की आर्थिक स्थिरता और उनके रक्षा बजट को इंडेक्स में महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया। इंडेक्स में देशों की परमाणु ताकत और वहां के राजनीतिक नेतृत्व को शामिल नहीं किया गया। सबसे ताकतवर देश (सेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत मिलाकर) स्थान देश पहला अमेरिका दूसरा रूस तीसरा चीन चौथा भारत पांचवां फ्रांस 17वां पाकिस्तान चीन के पास सबसे ज्यादा सैनिक देश फौजी चीन 21.8 लाख भारत 13.6 लाख अमेरिका 12.8 लाख रूस 10 लाख उत्तर कोरिया 9.45 लाख पाकिस्तान 6.37 लाख अमेरिका के पास चीन से चार गुना विमान देश विमान अमेरिका 13362 रूस 3914 चीन 3035 भारत 2185 दक्षिण कोरिया 1560 पाकिस्तान 1281 रूस के पास अमेरिका से चार गुना टैंक देश टैंक रूस 20300 चीन 7716 अमेरिका 5884 उत्तर कोरिया 5243 मिस्त्र 4946 भारत 4426 पाकिस्तान 2182 उत्तर कोरिया के पास सबसे ज्यादा युद्धपोत देश युद्धपोत उत्तर कोरिया 967 चीन 714 अमेरिका 415 ईरान 398 रूस 352 भारत 295 पाकिस्तान 197 रक्षा पर भारत से तीन गुना खर्च करता है चीन, पाकिस्तान से हम 6 गुना आगे देश रक्षा बजट अमेरिका 44 लाख करोड़ रुपए चीन 10 लाख करोड़ रुपए सउदी अरब 4 लाख करोड़ रुपए यूके 3.4 लाख करोड़ रुपए भारत 3.2 लाख करोड़ रुपए पाकिस्तान 48 हजार करोड़ रुपए रूस के पास जल, थल और आकाश का सबसे बड़ा क्षेत्रफल देश जल-थल-आकाश का क्षेत्रफल रूस 1.7 करोड़ किमी कनाडा 99 लाख किमी अमेरिका 98 लाख किमी चीन 95 लाख किमी ब्राजील 85 लाख किमी भारत 32 लाख किमी पाकिस्तान 7 लाख किमी