अनुष्का शर्मा (29) और विराट कोहली (29) आखिरकार एक-दूजे के हो गए। दोनों ने सोमवार को इटली के टस्कनी में शादी कर ली। वेडिंग सेरेमनी सीक्रेट रखी गई। सोमवार रात दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की। ट्वीट में विराट-अनुष्का ने लिखा, ‘‘आज हमने एकदूसरे से वादा किया है कि हम जिंदगीभर प्यार के बंधन में बंधे रहेंगे।’’ सचिन तेंडुलकर-शाहरुख खान समेत सिर्फ 50 लोगों को इन्विटेशन दिया गया था। बता दें कि 7 दिसंबर को अनुष्का-विराट अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए थे। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से जब ब्रेक लिया था, तभी से यह माना जा रहा था कि वे शादी करने वाले हैं। दोनों के अब दो वेडिंग रिसेप्शन होंगे। कहां होगा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वेडिंग रिसेप्शन? - पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यह विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा। - मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान अौर सलमान खान शामिल हो सकते हैं। विराट-अनुष्का ने क्या ट्वीट किया? - दोनों ने एकजैसे ट्वीट में लिखा, ‘‘आज हमने एकदूसरे से वादा किया है कि हम जिंदगीभर प्यार के बंधन में बंधे रहेंगे। इस खबर को आपके साथ साझा करते हुए हमें वाकई खुशी हो रही है। यह खूबसूरत दिन हमारे फैन्स और वेलविशर्स की फैमिली के लव और सपोर्ट से और भी खास बन जाएगा। हमारे इस सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’’ - विराट का ट्वीट 3 घंटे में: 2.15 लाख बार लाइक हुआ (2017 में सबसे ज्यादा) - अनुष्का का ट्वीट: 1.5 लाख बार लाइक हुआ। कहां हुई विराट-अनुष्का की शादी? - ये शादी इटली के टस्कनी में बोरगो फिनोसिएतो रिसोर्ट में हुई। जहां यह शादी हुई, उस रिजॉर्ट में 22 रूम हैं। वहां 44 लोग ही रह सकते हैं। मिलान शहर से इसकी दूरी करीब 300 किमी है। वहीं, इटालियन स्टेशन सिएना से यह महज 34 किमी दूर है। - फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, बोरगो फिनोसिएतो दुनिया की 20 सबसे महंगी हॉलिडे लोकेशंस में शामिल है। - यहां एक हफ्ता बिताने के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए चाहिए। यहां का रेंट एक रात के लिए 6.50 लाख रुपए से 14 लाख रुपए तक होता है। दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट 100 लोगों की आबादी वाले बिबिआनो गांव में स्थित यह रिजॉर्ट दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा यहां मई में छुट्टी मनाने आए थे। दिसंबर में यह सबसे ज्यादा महंगा होता है।