फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें सलमान खान (52) लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं। सलमान ने 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 253.25 करोड़ रुपए कमाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार का तीसरा नंबर है। उनकी कमाई 185 करोड़ रुपए रही। चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं जिनकी कमाई 112 करोड़ रुपए रही है। टॉप-5 में दीपिका इकलौती महिला हैं। महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर हैं। सेलेब्रिटी पिछले साल कमाई (रुपए करोड़) इस साल कमाई (रुपए करोड़) सलमान खान 232.83 253.25 विराट कोहली 100.72 228.09 अक्षय कुमार 98.25 185 दीपिका पादुकोण 68 112.8 महेंद्र सिंह धोनी 63.77 101.77 आमिर खान 68.75 97.5 अमिताभ बच्चन 75 96.17 रणवीर सिंह 62.63 84.67 सचिन तेंदुलकर 82.50 80 अजय देवगन 48.83 74.5