ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू हो रही है। इसके लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सचिन और अंजली तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ उदयपुर पहुंचीं। हिलेरी क्लिंटन को रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा। हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे नोल्स का ग्रुप शुक्रवार को ही पहुंच चुका है। बेयोंसे सेरेमनी में परफॉर्म कर सकती हैं।