उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता शनिवार रात शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का जश्न करीब एक सप्ताह पहले से जारी है। आकाश और श्लोका की शादी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है। इसका उद्घाटन कुछ दिन पहले किया गया है। शादी के लिए अंबानी का निवास एंटीलिया भी भव्य तरीके से सजाया गया है। शादी में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून शामिल हुए। आकाश-श्लोका की शादी में आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, संगीतकार विशाल ददलानी और शेखर भी पहुंचे। अभिनेता जैकी श्रॉफ, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, श्रीलंकाई क्रिकेटर महिला जयवर्धने ने भी शिरकत की। सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान, करण जौहर, रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय भी पहुंचे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पत्नी अंजलि पिचाई, महेंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने परिवार के साथ आशीर्वाद देने पहुंचे। अभिनेत्री जूही चावला उनके पति जय मेहता, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, डब्बू रतनानी ने भी शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और भाई के साथ पहुंची। उद्योगपति रतन टाटा, अभिनेता रजनीकांत, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी आशीर्वाद देने पहुंचे। फराह खान, क्रिकेटर पार्थिव पटेल भी शामिल हुए। 9 से 11 मार्च तक वेडिंग फंक्शन शनिवार (9 मार्च) से शुरू होकर वेडिंग सेरेमनी 3 दिन तक चलेगी। आकाश अंबानी शनिवार दोपहर 3.30 बजे जियो सेंटर से बारात लेकर जाएंगे। 6.30 बजे नाश्ते का इंतजाम किया गया है और फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा। 10 मार्च को शाम 6.30 बजे मंगल पर्व शुरू होगा और एक बार फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा। 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से जियो वर्ल्ड सेंटर, बीकेसी मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा।