यहां रविवार को NIA की नई बिल्डिंग का गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इनॉगरेशन किया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा, ''NIA ऑफिस के इनॉगरेशन के लिए यहां के अफसरों को बधाई देता हूं। NIA का ये पहला रेसिडेंशियल ऑफिस होगा। NBCC ने तय समय पर काम पूरा किया, इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। इस प्रोग्राम में कोई योगी मौजूद है, इससे बड़ा शुभ लक्षण और कुछ नहीं हो सकता।'' टेरर फंडिंग वाले लोगों में NIA का डर... - राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ''NIA का कन्विक्शन रेट 95 फीसदी है। इस मामले में भी ये पहली और ऑटोनॉमस एजेंसी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और बिहार आतंकवाद की नजर में शांत क्षेत्र हैं।'' - ''टेरर फंडिंग में जो लोग मिले हैं, उनके मन में NIA के नाम से ही दहशत हो जाती है। कश्मीर में अब स्टोन पेल्टिंग की घटनाओं में कमी आई है। नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद पर हम तेजी से जीत हासिल कर रहे हैं।'' - ''नक्सलवाद में 40 फीसदी की कमी आई है। आतंकवाद में फेक करेंसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टेरर फंडिंग के सोर्स को खत्म करके आतंकवाद को खत्म किया जा सकता है।''