महाराष्ट्र के साथ मुंबई के कई हिस्सों में सोमवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते बुधवार को मुंबई शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भारी बारिश का अलर्ट वापस ले लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह मुंबई-दिल्ली की 13 फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, 15 को रद्द कर दिया। इससे पहले मंगलवार को लो विजिबिलिटी की वजह से 70 इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर असर हुआ था। वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर कीचड़ में धंस गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले, मुंबई में 29 अगस्त को एक ही दिन में 300 मिलीमीटर हुई थी। मुंबई पुलिस ने हाईटाइड का अलर्ट जारी किया... - न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी भी बंद। मंगलवार देर रात तक 70 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट्स को गोवा, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद भेजा गया। - खराब मौसम और स्पाइज जेट फ्लाइट के एक्सीडेंट की वजह से बुधवार को भी मुंबई-दिल्ली की 13 फ्लाइट्स में देरी हुई है। वहीं, 15 को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैन रनवे बंद है। सेकंडरी रनवे से उड़ान भरने की परमिशन दी गई है। - छह इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मुंबई से दिल्ली डायवर्ट किया गया है। - ठाणे वेस्ट में पोखरण रोड पर शिव कृपा सोसायटी के पास टेम्पो और दो घरों पर एक पेड़ गिर गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया- "बुधवार को दोपहर 12.03 और शाम 06.04 बजे हाईटाइड आने की जानकारी दी है। - मुंबई के डब्बावाला सुभाष तालेकर ने कहा कि भारी बारिश की वजह से बुधवार को टिफिन की सप्लाई नहीं होगी। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया - इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट अजय कुमार ने बताया, मुंबई में बुधवार को बारिश में थोड़ी कमी आई है। उन्होंने बताया कि हम भारी बारिश के अलर्ट को वापस ले रहे हैं। हालांकि, मुंबई और उसके उपनगर के अलावा बाकी सटे इलाकों में रुक-रुक बारिश होती रहेगी। धीरे-धीरे हालात में सुधार आ सकता है। बता दें कि देर रात को आईएमडी ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।