जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज को अलवर पुलिस ने रेप के आरोप में शनिवार को अरेस्ट किया। पिछले दिनों महाराज के खिलाफ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया था। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ पुलिस के अलवर पहुंचने की खबर मिलते ही बाबा बुरी तरह घबरा गया और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। पुलिस ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल से सरकारी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले, मधुसूदन सेवाश्रम के उस कमरे को सील को सील कर दिया जिसमें फलाहारी महाराज रहता है। बताया जा रहा है कि इसी कमरे में लड़की के साथ रेप किया गया था। खुशी शेयर करने के लिए आश्रम आई थी लड़की... फलाहारी बाबा पर क्या है केस, जानें पूरा मामला - पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिवार के बाबा से करीब 25 साल पुराने फैमिली रिलेशन हैं। लड़की ने पिछले दिनों लॉ की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप पूरा किया। इसके लिए उसे 5 हजार रुपए मिले। वह पैसे मिलने को लेकर काफी खुश थी और बाबा 7 अगस्त को बाबा के अलवर आश्रम पर पहुंची थी। - यहां शाम को 7 बजे बाबा ने उसे मंदिर के बेसमेंट में बने कमरे में ठहराया। बाबा ने यहां मौजूद लोगों को आरती में शामिल होने के लिए भेज दिया। फिर उसने गेट बंद कर दिया और लड़की के साथ अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसके साथ रेप किया। - अलवर एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि बाबा को धारा 376 (2एच) और 506 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसके बाद बाबा का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। भाई के साथ केस दर्ज कराने पहुंची लड़की - घटना के बाद लड़की दिल्ली में रह रहे भाई के पास पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों भाई-बहन बिलासपुर पहुंचे और पेरेंट्स को बाबा की घिनौनी करतूत के बारे बताया। लड़की की शिकायत पर बाबा के खिलाफ 11 सितंबर को बिलासपुर महिला थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस लड़की के कपड़ों को एफएसएल जांच के लिए अपने साथ अलवर लेकर लाई है। केस दर्ज होने के करीब 66 घंटे बाद अरेस्ट हुआ बाबा - बिलासपुर पुलिस की टीम बुधवार रात को अलवर पहुंची थी। फलाहारी महाराज उससे पहले ही उसी शाम को 6 बजे शहर के बसंत विहार स्थित एक्सान सेंटर ऑफ साइंसेज हॉस्पिटल में भर्ती हो गया था। - बाबा को करीब 66 घंटे के बाद शनिवार 12 बजे अरेस्ट किया गया।