राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के बनियाखेड़ा और कटौली गांव में डकैती की सूचना हड़कंप मच गया है। बनियाखेड़ा गांव में शनिवार देर रात करीब 2 बजे पहुंचे डकैतों ने 3 घरों में जमकर लूटपाट की। सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, बनियाखेड़ा गांव से करीब 150 मीटर दूर दूसरे गांव कटौली में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, डकैतों कटौली गांव के ग्राम प्रधान को बेटे को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि, पुलिस की घटना स्थल से करीब 150 मीटर दूर थी उसके बाद भी डकैत फायरिंग करते हुए जमकर लूटपाट की। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस आगे बढ़ी तब तक सारे डकैत फरार हो चुके थे। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने कटौली गांव के प्रधान के बेटे को गोली मार दी जिस उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कई घरों में की लूटपाट -डकैतों ने ग्राम प्रधान हरिशंकर यादव के घर में लूटपाट करने के बाद। दोनों गांव के चार घरों में लूटपाट की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके में बदमाशों की तलाश जारी -असलहों से लैस दर्जन भर से ज्यादा डकैतों ने काकोरी थानाक्षेत्र के कटौली और बनियाखेड़ा गांव में उत्पात मचाया। करीब डेढ़ घंटे तक डकैत गोलियां चलाते रहे। इस दौरान ग्रामीण पुलिस को फोन करते रहे रहे लेकिन पुलिस घटना के डेढ़ घंटे के पहुंची। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। वारदात के बाद मौके पर आईजी, एसएसपी समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात है।