ओपी सिंह ही यूपी के नए डीजीपी होंगे। केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें रिलीव कर दिया गया है। 21 दिन के बाद अब यह तय हो गया है कि 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह ही प्रदेश के अगले डीजीपी होंगे। जानकारी के अनुसार ओपी सिंह मंगलवार तक प्रदेश की कमान संभाल सकते हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी पद से उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव, गृह अरविंद कुमार ने बताया कि , ओपी सिंह मंंगलवार को चार्ज लेंगे। ओपी सिंह को डीजीपी बनाए जाने को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार में कुछ मतभेद बताए जा रहे थे। जो अब दूर हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने ओपी सिंह को रिलीव करने का लेटर जारी कर दिया है। 31 दिसंबर को सुलखान सिंह हुए हैं रिटायर -यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह आज 31 दिसंबर, 2017 को रिटायर हुए थे। उनकी जगह बिहार के गया जिले के रहने वाले ओपी सिंह प्रदेश के नए डीजीपी बनाए गए थे। -उनके रिलीव को लेकर केन्द्र सरकार में मामला अटक गया था। अब वो प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में कमान संभाएंगे। कौन हैं ओपी सिंह -ओपी सिंह बिहार के गया जिले के मीरा बिगहा गांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ डीजी के पद पर तैनात हैं। वह 1983 बैंच के यूपी कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं। वह केंद्र और यूपी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। -ओपी सिंह को 1993 में बहादुरी के लिए इंडियन पुलिस मेडल, 1999 में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल और 2005 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका है।