पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सोमवार को निर्विरोध राज्यसभा निर्वाचित किया गया। महेश जोशी ने उनका सर्टिफिकेट प्राप्त किया। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने भी ट्वीट कर उन्हे बधाई दी। गहलोत ने लिखा कि मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं। बता दें कि 13 अगस्त को मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरा था। नामांकन के वक्त सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और अविनाश पांडे उनके साथ मौजूद रहे। राजस्थान में मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट से कांग्रेस मनमोहन सिंह को राज्यसभा जाएंगे। असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रहे मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून को खत्म हो गया था। वह असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मनमोहन 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन ने 10 साल उच्च सदन में अगुआई की और 6 साल विपक्ष के नेता भी रहे थे। आखिरी बार 2013 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।