मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में राजीव गांधी की 75वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रामनिवास बांग पहुंचे। यहां राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर साइकिल रैली एवं अक्षय ऊर्जा दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की। इस दौरान बीडी कल्ला, महेश जोशी, कृष्णा पूनिया समेत कई नेता मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश के कई शहरों राजीव गांधी जयंती का आयोजन किया गया। चाय की चुस्की ली अक्षय ऊर्जा दौड़ को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उन्होंने यहां मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ चर्चा की। सीएम गहलोत ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और स्मरण। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक नई, आधुनिक भारत की स्थापना की, जिसमें तकनीकी उन्नति और पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकार थे।