दीपावली पर राम की नगरी अयोध्या 4 लाख दीपों से जगमगाएगी। 24 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले दीपोत्सव का यह दीप प्रज्जवलन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा, जिसमें सीएम योगी मौजूद रहेंगे। पिछले साल भी 3.10 लाख दीपक जलाने का रिकॉर्ड बना था। दीपोत्सव के दौरान देशभर से 32 सांस्कृतिक दलों कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पांच विदेशी रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। इनमें इंडोनेशिया, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मॉरिशस के रामलीला द आएंगे। प्रदेश सरकार अब तक 6 करोड़ रुपए का बजट दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए जारी कर चुकी है। इसलिए दीपों की संख्या बढ़ी डीएम अनुज झा ने बताया कि दीपोत्सव के लिए 5 लाख दीपों की व्यवस्था की जा रही है। पहले 3. 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, अब 4 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसलिए 1 लाख दीप की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। दीपोत्सव के प्रभारी अवध यूनिवर्सिटी के आशीष मिश्र ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। तेल के लिए टेंडर जारी दीपोत्सव पर दीप और तेल की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने दो दिनों में 2 टेंडर जारी किए। आशीष मिश्र ने बताया कि दीप प्रज्जवलन में लिए करीब 25 हजार लीटर तेल की जरूरत होगी। वहीं, दीपक बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। करीब 2.5 लाख दीप बनकर तैयार हो चुके हैं। दीपोत्सव के कार्यक्रम को बेहद भव्य रूप दिया जा रहा है। दीप मुख्य तौर पर राम की पैड़ी, राम कथापार्क व सरयू तट पर जलाए जाएंगे।