उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। उनके जन्मदिन पर उनको बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इसका उल्लेख अपने ट्वीट में भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हे शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक छोटे से गांव पंचूर में उनका जन्म हुआ था। यहां से निकलकर ही वो गोरखपुर पहुंचे और उनकी लाइफ चेंज हो गई। पहले संन्यासी बने, फिर सांसद और अब मुख्यमंत्री हैं। इस मौके पर उनसे जुड़े कुछ रेयर किस्से बताने जा रहे हैं। दरअसल महज 26 की उम्र में योगी ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 12वीं लोकसभा में चुने जाने वाले योगी सबसे युवा सांसद थे। योगी 1999, 2004, 2009 और 2014 में गोरखपुर से सांसद चुने गए।