यहां पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन-SIMI के आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले कुरैशी और पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई। पुलिस ने बताया कि वह 2008 में गुजरात के सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था और कई साल से नेपाल में रह रहा था। NIA ने घोषित किया था 4 लाख का इनाम - डीसीपी पीएस कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर कुरैशी शनिवार को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से अरेस्ट किया गया था। एनआईए ने उस पर 4 लाख का इनाम घोषित किया था। उसे 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है। - "आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए देशभर में कैंप आयोजित करता था। कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी में उसकी अच्छी पकड़ थी।'' - "बेंगलुरु, हैदराबाद की अच्छी आईटी कंपनियों में काम कर चुका है। वह इंजीनियर है। इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा हुआ है। वह अच्छी सैलरी छोड़कर आतंकी बना था। दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु ब्लास्ट में मोस्ट वॉन्टेड था।'' नेपाल में रह रहा था - "पिछले कई सालों से फर्जी डॉक्युमेंट्स पर नेपाल में रह रहा था। 2 साल पहले नेपाल के रास्ते सऊदी अरब गया था।'' - "जब उसे लगा कि सिमी-इंडियन मुजाहिदीन की लीडरशिप खत्म हो चुकी है तो वह संगठन को रिवाइव करने आया था। हालांकि अभी दिल्ली में हमले की साजिश नहीं थी।'' - "कुरैशी के पास से 9 एमएम की पिस्टल और कुछ कारतूस मिले हैं। कुछ फेक डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।'' दुनिया के टॉप बॉम्बर में शुमार किया जाता था - कुरैशी को दुनिया के टॉप बॉम्बर्स में शुमार किया जाता था। उसे भारत के ओसामा बिन लादेन नाम से भी जाना जाता था। - माना जाता है कि कुरैशी का 2006 में मुंबई ट्रेन धमाके में भी हाथ था। - कुरैशी सिमी का टॉप कमांडर था। उसने अन्य आतंकियों की मदद से इंडियन मुजाहिदीन लॉन्च किया था।