प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' (UPIS) की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश पूरे देश का ग्रोथ इंजन बन सकता है। यहां संसाधनों की कमी नहीं है। पहले के हालात और अब में फर्क है। योगी आदित्यनाथ यहां परिवर्तन ला रहे हैं। मोदी ने बताया कि हमने बजट में देश के दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाने का जिक्र किया गया था, उनमें से एक यूपी में बनेगा। इससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस समिट में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी समेत कई उद्योगपति शामिल हुए। अब तक 1045 MOU साइन हुए हैं। ये सभी 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपए के हैं। 1) निराशा कामाहौल बदल रहा है यूपी में - नरेंद्र मोदी ने कहा-"इन्वेस्टर्स समिट में इतने लोगों का आना बहुत बड़ी बात है। मैं सीएम योगी, ब्यूरोक्रेट्स और यूपी की जनता को बधाई देता हूं कि वे इतने कम वक्त में यूपी को आगे ले जाने में सफल हुए हैं। पहले आम आदमी का जीवन मुश्किल था। निगेटिविटी, हताशा-निराशा के माहौल से पॉजिटिविटी लाने का काम यूपी सरकार ने किया है। इस काम में तेजी से कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ने के लिए बधाई देता हूं। कहावत है कि कोस-कोस पर बदले पानी। 5 कोस पर वाणी। यूपी की अपनी पहचान रही है। मलीहाबाद के आम, बनारस की साड़ी, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, आगरे का पेठा, कन्नौज का इत्र प्रसिद्ध है। यहां शामे अवध है तो सुबहे बनारस है। यहां गंगा-यमुना है तो सरयूजी का आशीर्वाद है। आईआईटी है तो बीएचयू भी है। यूपी का गौरवशाली इतिहास ही नहीं वर्तमान भी है।" 2) लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है - नरेंद्र मोदी ने कहा- "इन्हीं की दम पर यूपी पूर्वी भारत का नहीं देश का ग्रोथ इंजन बन सकता है। यूपी आज गेहूं, दूध, आलू के उत्पादन में नंबर वन है। लघु उद्योंगो के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है। तमाम विपरीत स्थितियों के बावजूद यूपी के लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। सवाल ये है कि अब आगे क्या होगा? क्या यूपी की क्षमता इतनी ही है? यहां वैल्यूज हैं लेकिन वैल्यू एडिशन की जरूरत है। योगी की सरकार हर चीज को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।" - "अलग-अलग सेक्टरों के हिसाब से योजना बनाकर काम किया जा रहा है।" 3) लोगों के वादों को पूरा कर रही है योगी सरकार -मोदी ने कहा, "अब उद्यमियों को ऑनलाइन तय सीमा में परमिशन मिल जाएगी। ये ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। योगी सरकार लोगों से किए वादे पूरे कर रही है। यूपी सरकार अब पावर ऑफ आल स्कीम से जुड़ गई है। धान की खरीद ज्यादा हुई है। यूपी की 60% जनसंख्या वर्किंग एज ग्रुप में है। अगर इसका सही इस्तेमाल हो तो यूपी नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। अब यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगीजी की टीम-लोग तैयार हैं। एग्जीबिशन में मैंने ऐसी तकनीकों को देखा जिसमें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैन्यूफैक्चरिंग की बहुत संभावना है।" 4) यूपी और महाराष्ट्र में कॉम्पिटीशन हो? - मोदी बोले- "महाराष्ट्र सरकार ने अपनी इकोनॉमी को ट्रिलियन डॉलर में बदलने का प्रस्ताव रखा है। क्या यूपी और महाराष्ट्र में इस बात का कॉम्पिटीशन हो सकता है कि दोनों में कौन पहले ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा?" - "यूपी की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें ही रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर बनते हैं। इनमें ही काम करने वाले लोगों को परिश्रम राज्य को आगे ले जा सकता है। इसी से राज्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाए हुए है। हमने इसके लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना लॉन्च की है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्रोडक्ट की मार्केटिंग और बेहतर तरीके से हो सकती है। इस योजना को केंद्र के स्टार्टअप योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से मदद मिलेगी। यूपी को 4 लाख करोड़ लोन दे चुके हैं। बजट में 3 लाख करोड़ देने का प्रावधान किया है।" 5) कई चीजों में नंबर वन है यूपी - मोदी ने कहा, "वर्ल्ड क्लास ब्रैंडिंग, सर्विस, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट से चीजें बेहतर होंगी। खेत से बाजार तक पहुंचने में बड़ी तादाद में सब्जियां खराब हो जाती हैं। आलू की बात करें तो यूपी देश में उत्पादन में नंबर वन है। आम उत्पादक की बाजार तक पहुंच नहीं है। इसके स्टोरेज की व्यवस्था करनी होगी। आम किसान और इंडस्ट्री का संबंध बनाना है।" - "गन्ने के उत्पादन में यूपी के सबसे आगे रहने की वजह से इथेनॉल प्रोडक्शन का बहुत स्कोप है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा। मुझे खुशी है कि राज्य में बायो फ्यूल की योजना तैयार की गई है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।" 6) देश में दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में से एक यूपी में बनेगा - मोदी ने कहा- "इस साल बजट में प्रस्ताव था कि देश में दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें से एक यूपी में बनेगा। आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी तक का क्षेत्र होगा। 20 हजार करोड़ का निवेश होगा। 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उड़ान योजना में 11 शहरों में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। मैं कहता हूं कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर करना चाहिए।" - "जब नए एयरपोर्ट काम करने लगेंगे तो कितना बदलाव आएगा, इसकी कल्पना की जा सकती है। यूपी का रेल नेटवर्क सबसे बड़ा है। मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। यहां के ग्रामीण इलाकों में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी उन्हें पूरी दुनिया से जोड़ देगी।" 7) हमारी पहचान बने महाकुंभ - मोदी ने कहा- "यूपी में टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। वाइल्डलाइफ, विलेज, हैंडीक्राफ्ट टूरिज्म को डेवलप किया जा सकता है। जो नई पर्यटन नीति घोषित की जा रही है, इससे यूपी को टूरिज्म सेक्टर को देश में एक नंबर बनाया जा सकता है। अगले साल प्रयाग में महाकुंभ का आयोजन होगा। यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत घोषित किया है। 2019 का ये कुंभ यहां आने वाले देश-विदेश के लोगों के लिए एक पहचान बने, ये हमारी कोशिश होगी।"