पिछले दिनों चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मीटिंग हुई। इसमें 8 देशों के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल हुए थे। खास बात ये रही कि इनमें शामिल सभी लीडर्स में से सिर्फ सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण इकलौती महिला थीं। अब इस समिट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हें भारत के महिला सशक्तिकरण के रूप में पेश किया जा रहा है। एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों में सुषमा अकेली विदेश मंत्री - शंघाई सहयोग संगठन का ये समिट बीजिंग में हुआ। इसमें चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हुए। कौन-कौन शामिल हुआ:चीन के विदेश मंत्री वांग यी, पाकिस्तान के ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, किर्गिस्तान के इलान अब दिल डेव, कजाखस्तान के कैरत अबद्रखमानोव, रूस के सर्जेई लावरोव, तजाकिस्तान के सिरोजिदीन असलोव, उजबेकिस्तान के अब्दुल लजीज कैमिलोव। इनके अलावा इसमें भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल हुईं। - सुषमा एससीओ के सदस्य देशों में एकलौती महिला विदेश मंत्री हैं। - इस तस्वीर में एससीओ के सदस्य जनरल राशिद और एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर डायरेक्टर येवगेनी सार्गेविच भी मौजूद थे। रक्षा मंत्रियों में भी सीतरमण अकेली महिला - शंघाई सहयोग संगठन समिट में सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था। इसमें चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंग, पाक के खुर्रम दस्तगीर, रूस के सर्गेई शोयगू समेत सभी देशों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बधाई दी - इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।" इसका मतलब है कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है।