एनडीए ने बिहार की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों का शनिवार को ऐलान कर दिया। खगड़िया सीट से लोजपा उम्मीदवार का ऐलान बाद में किया जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है। बिहार एनडीए की सूची : राज्य में कुल 40 सीटें, 39 सीटों पर नाम तय सीट एनडीए उम्मीदवार 2014 में कौन जीता वाल्मीकि नगर वैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू) भाजपा पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा) भाजपा पूर्वी चंपारण राधामोहन सिंह (भाजपा) भाजपा शिवहर रमादेवी (भाजपा) भाजपा सीतामढ़ी डॉ वरुण कुमार (जदयू) रालोसपा मधुबनी अशोक कुमार यादव (भाजपा) भाजपा झंझारपुर रामप्रीत मंडल (जदयू) भाजपा सुपौल दिलेश्वर कमैत (जदयू) कांग्रेस अररिया प्रदीप सिंह (भाजपा) राजद किशनगंज महमूद अशरफ (जदयू) कांग्रेस कटिहार दुलालचंद (जदयू) राकांपा पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा (जदयू) जदयू मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव (जदयू) राजद दरभंगा गोपालजी ठाकुर (भाजपा) भाजपा मुजफ्फरपुर अजय निषाद (भाजपा) भाजपा वैशाली वीणा देवी (लोजपा) लोजपा गोपालगंज आलोक कुमार सुमन (जदयू) भाजपा सिवान कविता सिंह (जदयू) भाजपा महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा) भाजपा सारण राजीव प्रताप रूडी (भाजपा) भाजपा हाजीपुर पशुपति कुमार पारस (लोजपा) लोजपा उजियारपुर नित्यानंद राय (भाजपा) भाजपा समस्तीपुर (एससी) रामचंद्र पासवान (लोजपा) लोजपा बेगूसराय गिरिराज सिंह (भाजपा) भाजपा खगड़िया लोजपा बाद में ऐलान करेगी लोजपा भागलपुर अजय मंडल (जदयू) राजद बांका गिरधारी यादव (जदयू) राजद मुंगेर राजीव रंजन सिंह (जदयू) लोजपा नालंदा कौशलेंद्र कुमार (जदयू) जदयू पटना साहिब रविशंकर प्रसाद (भाजपा) भाजपा पाटलीपुत्र रामकृपाल यादव (भाजपा) भाजपा आरा राजकुमार सिंह (भाजपा) भाजपा बक्सर अश्वनी चौबे (भाजपा) भाजपा सासाराम (एससी) छेदी पासवान (भाजपा) भाजपा काराकाट महाबली सिंह (जदयू) रालोसपा जहानाबाद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू) रालोसपा औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह (भाजपा) भाजपा गया (एससी) विजय कुमार मांझी (जदयू) भाजपा नवादा चंदन कुमार (लोजपा) भाजपा जमुई (एससी) चिराग पासवान (लोजपा) लोजपा