केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट द्वारा पास किए गए प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्थायी कैंपस निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए सत्र 2021-2022 के लिए 4371.90 करोड़ रु के फंड को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया- कैबिनेट ने दादरा-नागर हवेली के साथ दमन-द्वीव के एकीकरण के मद्देनजर जीएसटी में संशोधन/विस्तार/भंग करने की अनुमति दी है। जावड़ेकर ने बताया कि दमन को केंद्रशासित प्रदेशों दादरा-नागर हवेली और दमन-द्वीव का मुख्यालय बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा- एनआईटी की स्थापना 2009 में हुई थी। एकेडमिक ईयर 2010-2011 में इनका संचालन बेहद सीमित स्थान और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ शुरू हुआ था। इसी तर्ज पर नए स्थायी कैंपसों का संचालन 31 मार्च 2022 से शुरू हो जाएगा।