देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र ATS ने जाकिर नाम के एक शख्स को मुंबई से पकड़ा है। जाकिर मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि जाकिर का दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 6 आतंकियों से संबंध था। जाकिर से पहले दिल्ली पुलिस ने मुंबई के रहने वाले जान मोहम्मद नाम के एक संदिग्ध आतंकी को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।