भारत ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकेट के लिहाज से भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत छह बार आठ विकेट से जीत चुका है। पाक के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने 210 रन जोड़े। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली ने पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे। पाकिस्तान के खिलाफ यह किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सचिन तेंडुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू ने शारजाह में 1996 में दूसरे विकेट के लिए 231 रन जोड़े थे। 100+ साझेदारी में रोहित-शिखर ने सचिन-सहवाग को पीछे छोड़ा रोहित और धवन ने वनडे में 13वीं बार शतकीय साझेदारी की। दोनों ने सहवाग और सचिन के 12 शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। वनडे में सबसे ज्यादा 21 शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन और सौरव गांगुली के नाम है। रोहित 7,000 रन बनाने वाले 9वें भारतीय बने रोहित ने अपने वनडे करियर का 19वां और शिखर ने 15वां शतक लगाया। रोहित ने वनडे करियर के 7,000 रन पूरे किए। उन्होंने इसके लिए 181 वनडे खेले। वे 7,000 रन बनाने वाले नौवें भारतीय हैं। वे सबसे जल्दी 7,000 रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 153, विराट कोहली ने 161, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 166 और सौरव गांगुली ने 174 वनडे में 7,000 रन बनाए थे। रोहित के दो बार कैच छूटे रोहित जब 14 रन पर थे, तब शाहीन अफरीदी की गेंद पर इमाम ने कवर में उनका कैच छोड़ा। उस समय भारत का स्कोर 29 रन था। इसके बाद रोहित जब 81 रन पर पहुंचे, तब शादाब खान की गेंद पर कैच छूट गया। दो मैच में दो सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच में दो सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। 19 सितंबर को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 126 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया था। गेंदों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी। शिखर मैन ऑफ द मैच शिखर धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उनके इस एशिया कप में 327 रन हो गए हैं। एक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या के नाम है। उन्होंने 2008 में 378 रन बनाए थे। इस लिहाज से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी करन से सिर्फ 51 रन पीछे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रोहित-शिखर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी देश के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी की। इससे पहले 2009 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में ओपनिंग साझेदारी की थी। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने वनडे में सात बार शतक बनाए हैं। रोहित-धवन ने पहली बार ऐसा किया। उनसे पहले श्रीलंका के खिलाफ दो बार और दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक बार भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी बार भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। इससे पहले गांगुली और सहवाग ने 2002 में चैम्पियंस ट्रॉफी में सलामी जोड़ी के तौर पर शतक लगाए थे। सलामी जोड़ी के तौर पर गांगुली-सचिन ने तीन बार शतक बनाए तारीख सलामी जोड़ी रन बनाए किसके खिलाफ सात जुलाई, 1998 गांगुली-सचिन 109,128 श्रीलंका पांच अक्टूबर, 2001 गांगुली-सचिन 127,101 दक्षिण अफ्रीका 24 अक्टूबर, 2001 गांगुली-सचिन 111,146 केन्या 22 सितंबर, 2002 सहवाग-गांगुली 126,117 इंग्लैंड 15 नवंबर, 2003 सहवाग-सचिन 130,102 न्यूजीलैंड दो नवंबर, 2014 रहाणे-शिखर 111,113 श्रीलंका 23 सितंबर, 2018 रोहित-शिखर 111,114 पाकिस्तान इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। एशिया कप में भारत के खिलाफ मलिक टॉप-2 स्कोरर मलिक के एशिया कप में भारत के खिलाफ 428 रन हो गए। वे एशिया कप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। संगकारा के एशिया कप में भारत के खिलाफ 394 रन हैं। एशिया कप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनत जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या के नाम (562) रन हैं। चहल के 30 वनडे में 50 वनडे विकेट युजवेंद्र चहल ने इस मैच में दो विकेट लिए। इसके साथ ही वनडे में उनके 50 विकेट हो गए। उन्होंने अपने 30वें मैच में यह आंकड़ा छुआ। किसी स्पिनर्स के वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में वे सातवें नंबर पर हैं। भारत की ओर से सबसे कम वनडे में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम है। उन्होंने 23 वनडे में अपने 50 विकेट पूरे किए थे। कुलदीप यादव ने 24 वनडे में अपने 50 विकेट पूरे किए था। भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट गेंदबाज मैच अजीत अगरकर 23 कुलदीप यादव 24 जसप्रीत बुमराह 28 मोहम्मद शमी 29 युजवेंद्र चहल 30 पाकिस्तान ने 16वें ओवर तक महज 58 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि, सरफराज और मलिक ने पारी को संभाल लिया। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा कोई विकेट नहीं ले पाए। दोनों की साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा। उन्होंने सरफराज को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मलिक को जसप्रीत बुमराह ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।