टीम इंडिया ने अपने दूसरे वार्मअप मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 360 रन का लक्ष्य दिया। कार्डिफ में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 359 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 5 गेंद पर 7 और रविंद्र जडेजा ने 4 गेंद पर 11 रन बनाए। धोनी ने 2 साल बाद शतक लगाया इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और लोकेश राहुल ने अपने-अपने शतक पूरे किए। धोनी 78 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। धोनी ने 73 गेंद पर अपना शतक और 40 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। धोनी ने वनडे में 2 साल बाद शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी 2017 को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी। चूंकि यह अभ्यास मैच है, इसलिए उनका यह शतक आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाएगा। राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक पूरा किया राहुल 99 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक और 45 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, कप्तान विराट कोहली फिफ्टी लगाने से चूक गए। विराट ने 46 गेंद पर 47 रन बनाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी इस मैच में भारत का पहला विकेट 5 रन पर ही गिर पड़ा था। शिखर धवन एक रन के निजी स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि, टीम का स्कोर जब 50 रन था, तब रोहित को रूबेल हुसैन ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने 19 रन बनाए। शंकर ने 7 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए रोहित के आउट होने के बाद विराट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। विराट ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। जब उनका अर्धशतक पूरा होने से महज 3 रन बाकी थे, तभी मोहम्मद सैफुद्दीन ने उनको बोल्ड कर दिया। विराट का विकेट गिरने के बाद विजय शंकर क्रीज पर आए, लेकिन वे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।