वर्ल्ड कप के 40वें मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया। वे एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 3 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 में केन्या के खिलाफ 2 और नामीबिया के खिलाफ एक शतक लगाया था। रोहित इस मैच में 104 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली लगातार छठे मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 8 पारियों में 516 रन बनाए थे। रोहित के 7 पारियों में 544 रन हो गए। दूसरी ओर राहुल ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वे 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की।