भारतीय ओपनर रोहित शर्मा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शनिवार को हासिल की। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अकरम ने 1996 में पाकिस्तान के शेखुपुरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। गावस्कर ने तीन बार दोनों पारियों में शतक लगाया रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहली बार पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। राहुल द्रविड़ ने दो बार ऐसा किया था। हजारे, कोहली और रहाणे ने एक-एक बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया।