उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अनोखा जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर बांटे SIR फॉर्म

Published on December 3, 2025 | Views: 90

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अनोखा जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर बांटे SIR फॉर्म

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। वृंदावन के कैलाश नगर स्थित पार्क में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष राजू यादव एवं नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज मथुरा वृंदावन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मतदाता सूची के निर्माण में लगे हुए हैं।

मेरी सभी से अपील है कि सभी जनता जनार्दन इसको गंभीरता के साथ ले क्योंकि इस फार्म के ना भरे जाने से आपका नाम मतदाता सूची से हट जाएगा। जिसको पुन: मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। इसीलिए इसको महत्वपूर्ण कार्य समझते हुए तुरंत अपनी परिवार के सभी सदस्यों का फॉर्म लेकर उसे भरकर जमा करवाए।

विपक्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज से पहले भी यह कार्य हो चुका है लेकिन विपक्षियों के द्वारा इसको गलत रूप देकर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कि जागरूकता अभियान के चलते जितने भी अवैध लोग आपके शहर में निवास कर रहे हैं उनकी पहचान आसानी से हो जाएगी।

बिहार में भी एस आई आर का काम बड़ी सफलतापूर्वक हो गया और चुनाव भी ठीक प्रकार से संपन्न हुआ। इसी के डर से विपक्ष आगामी चुनाव में अपनी हार को देख रहा है।

कई अनाधकृत लोग आपके शहर में आकर सड़क किनारे रहने लगते हैं छोटा-मोटा काम शुरू कर देते हैं और कुछ समय बाद आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी बनवा लेते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है ।

अखिलेश यादव द्वारा बार-बार एस आई आर पर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उनके राज्य में बदमाश माफिया हत्याकांड बलात्कार करते थे। भारतीय जनता पार्टी निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने कैलाश नगर निवासियों से फार्म जमा करने के बारे में जानकारी की। इसी के साथ उन्होंने इसके महत्व के बारे में भी जनता को बताया। बैठक के बाद उनका काफिला ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए निकल गया। कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, विनीत शर्मा, विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पार्षद सतीश बघेल, पवन शर्मा के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Category: Uttar pradesh


Latest News