Published on January 9, 2026 | Views: 328
उपमुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार केशव प्रसाद मौर्य जी के जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा.जनप्रतिनिधियों द्वारा बुके व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
मा.उपमुख्यमंत्री महोदय खेरिया एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां प्रेस वार्ता कर विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी -जी राम जी) के महत्वपूर्ण प्रावधानों व मजदूर भाइयों को होने वाले लाभों के बारे मीडिया बंधुओं से बात कर जानकारी दी, उन्होंने बताया कि “जी राम जी” भारतीय संस्कृति, सुशासन और जन-कल्याण का प्रतीक है, जिसमें
जी = जनभागीदारी
रा = राष्ट्रनिर्माण
म = मानवीय मूल्यों के साथ विकास
जी= जन कल्याण है।विकसित भारत-जी राम जी के माध्यम से विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गांव का रोड मैप तैयार किया गया है। विकास पैरामीटर के हिसाब से ग्राम पंचायतों का निर्धारण ए, बी एवं सी कैटेगरी में किया जाएगा,जिससे समस्त गांवों को विकास के समान अवसर प्राप्त होंगे,गांवो के विकास की बेहतर प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति एवं अन्य आईटी टूल्स जैसे जी आइ एस का उपयोग किया जायेगा। इसमें जाब कार्ड तीन साल के लिए बनाया जायेगा।मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बनाये गये इस अधिनियम से देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने मे यह एक्ट बहुत प्रभावी रहेगा,इससे गांवो का आधारभूत ढांचा बहुत मजबूत और सुदृढ़ होगा,इस अधिनियम से गांव विकसित होंगे, श्रमिकों को काम के साथ सम्मान भी मिलेगा हमारे श्रमिक भाइयों को सामाजिक सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित होगा व गांवों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, इससे विकसित भारत का सपना पूरा होगा।यह विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए स्थाई और महत्वपूर्ण कदम है,देश के संसाधनों पर डकैती डालने वाले लोगो के मंसूबे अब पूरे नहीं होने वाले,पहले मजदूर और ग्रामीण लोग पलायन कर जाते थे, इससे अब गांव में स्थाई रूप से उनको काम मिलेगा।
देश में श्रमिकों और किसानों के हित में लिए गए इस अधिनियम का सकारात्मक रूप स्वागत किया जा रहा है। ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विकसित भारत- जी राम जी महत्वपूर्ण अधिनियम है, इसमें अब कोई एन0जी0ओ0 काम नहीं करेंगे।
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी इस अधिनियम के तहत कार्य कराए जाने की व्यवस्था की गई है,मनरेगा में जो कर्मचारी पहले से काम कर रहे है, उनको इस अधिनियम में हटाया नहीं जाएगा। इसमें श्रमिकों के पारिश्रमिक के साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था की गयी है। पहले स्कूलों मे केवल बाउन्ड्रीवाल ही बनवा सकते थे, अब किचेन शेड, लैबोरेट्री भी बनवाने के लिए अनुमन्य किया गया है। जी राम जी अधिनियम में बायोमेट्रिक जी आइ एस मोबाइल एप और फेस रीडिंग जैसी डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। विकसित भारत बनाने के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम है।
तत्पश्चात फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल को संबोधित करने पहुंचे, मा. उपमुख्यमंत्री महोदय ने सर्वप्रथम सती माता जसोदा देवी मंदिर पहुंच कर मंदिर के दर्शन किए तथा माता का आशीर्वाद लिया, यहां 05 क्विंटल का नवीन घंटा भी लगाया गया। मा. उपमुख्यमंत्री जी ने फीता काटकर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया तथा जी राम जी (ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत लगी स्टालों का निरीक्षण किया, मा. उपमुख्यमंत्री महोदय ने तत्पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास, सेवायोजन, जिला उद्योग केंद्र आदि के स्टालों को देखा तथा जानकारी ली, मा. उपमुख्यमंत्री महोदय ने लगभग 25 लाख की राशि से निर्मित सती माता मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मा. उपमुख्यमंत्री महोदय का गदा, पुष्पमाला तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर मंच पर भव्य स्वागत किया गया।
मा.उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद आगरा के फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल को सती माता की जय, भारत माता की जय और बंदे मातरम् के जयघोष के साथ संबोधित करते हुए कहा कि सती माता मंदिर प्रांगण में आकर मुझे ऊर्जा मिलती है माता का आशीर्वाद मिलता है आगरा में मेरे द्वारा चुनाव प्रचार का शुभारंभ सती माता मंदिर से होता है ये मेरी आस्था का केंद्र है।
उपमुख्यमंत्री जी ने फीता काटकर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया तथा जी राम जी (ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत लगी स्टालों का निरीक्षण किया तथा बच्चों का अन्न्प्राशन संस्कार पूर्ण किया। ग्राम जन चौपाल को संबोधित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने ग्रामीणों का हृदय से स्वागत किया तथा लंबे इंतजार के बाद भी उपस्थित होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। सभा को संबोधित करते समय बिजली व्यवस्था में व्यवधान होने पर उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने तत्काल प्रभाव से जांच प्रचलित कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए। मा. उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2014 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली, जब देश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा था। उन्होंने “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा“ को दोहराते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूल कर देश के गरीबों, किसानों एवं भविष्य की भलाई में लगाया जाएगा।जी राम जी अभियान के माध्यम से मनरेगा को भ्रष्टाचार के दलदल से निकालकर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव विकसित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सड़क, नाली, जल निकासी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान इसी अधिनियम से सुनिश्चित किया जाएगा।
मा. उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा शहर की तरह अब गांव की गलियां भी चमकेंगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित गांव के संकल्प के अनुरूप हर गांव में रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में मातृ शक्ति को सशक्त बनाने हेतु 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 01 करोड़ दीदियों को सर्टिफिकेट एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर गांव में 10-20 लखपति दीदियां होंगी, जिससे परिवारों की पहचान मजबूत होगी। मा. उपमुख्यमंत्री जी ने 2017 विधानसभा एवं 2019 लोकसभा चुनावों में आगरा एवं फतेहाबाद की जनता द्वारा भाजपा को प्राप्त पूर्ण समर्थन का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास तथा संविधान की पुजारी है।
मा. उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को भारत रत्न प्रदान करने में भाजपा की भूमिका रही। माफिया एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। मोदी जी द्वारा नई संसद भवन में पारित महिला आरक्षण विधेयक से 33þ आरक्षण सुनिश्चित हुआ है, जो 2024 से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित हो रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि वोट न देने वालों से भी भेदभाव नहीं।सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वंदे मातरम राष्ट्रगीत है, जिसकी शताब्दी पर विधानसभा एवं विधान परिषद में चर्चा हुई। उन्होंने आपातकाल के विरुद्ध राष्ट्रवादी भावना को रेखांकित किया। अंत में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मतदाता सूची शुद्धीकरण हेतु 6 फरवरी 2026 तक समयसीमा बताते हुए अपील की कि नाम जुड़वाएं, हटवाएं या संशोधित कराएं। 18 वर्ष पूर्ण करने वालों एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम दर्ज कराएं। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मा0 सांसद फतेहपुरसीकरी श्री राजकुमार चाहर जी, मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, श्री छोटे लाल वर्मा, डा0 धर्मपाल सिंह, डा0 जीएस धर्मेश, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी श्री विजय शिवहरे, श्रीमती बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दुर्विजय सिंह साक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रशांत पौनिया जी, पूर्व विधायक डा0 राजेन्द्र प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा, श्री रोहित कत्याल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री प्रदीप भाटी, मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, पुलिस उपायुक्त श्री रामबदन सिंह, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, पीडीडीआरडीए श्रीमती रेनू कुमारी, डीसी मनरेगा श्री रामायन सिंह यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Category: Politics