गुरुकुल से 6 बच्चों की गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया

Published on January 21, 2026 | Views: 346

गुरुकुल से 6 बच्चों की गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया

धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड मुख्यालय के निकटझीलरा गांव में संचालित हो रहे विद्यालय नुमा गुरुकुल से 6 बच्चे भाग निकले जिनमे तीन बच्चे बिश्रनोदा गांव के एक बच्चा बाड़ी एक घड़ी खिराना शामिल है परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने गुरुकुल के सामने कुछ देर प्रदर्शन किया पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई एवं सीआई प्रवेंद्र रावत द्वारा की गई तुरंत कार्यवाही से बच्चों को जल्दी ही रेस्क्यू कर लिया गया तथा काउंसलिंग के बाद बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया
सीआई परमेंद्र रावत ने बताया की बच्चों ने पढ़ाई के दबाव की बात स्वीकार की है
दरअसल नवोदय कोचिंग एंड लर्निंग सेंटर के नाम से संचालित विश्वविद्यालय नुमा कोचिंग में 60 से 70 बच्चे अध्यनरत हैं तथा यहां कक्षा आठ तक बच्चों को पढ़ाया जाता है तथा आवास सुविधा के अलावा खाने-पीने का इंतजाम भी कोचिंग संचालक करते हैं अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर भ्रमित कर बच्चों को कोचिंग में प्रवेश दे दिया जाता है तथा परिजनों को सब्ज बाग दिखाए जाते हैं जब के उक्त कोचिंग के पास किसी भी प्रकार की मानता नहीं है नियो सोसाइटी एक्ट 1860 और नहीं ट्रस्ट एक्ट 1882 के तहत रजिस्टर्ड है इसके बावजूद धड़ल्ले से गुरुकुल को चलाया जा रहा है एक और राज्य सरकार शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन के नाम पर सुधरो का दावा करते नहीं थकती तथा बच्चों को किसी भी प्रकार के मानसिक अथवा शारीरिक दबाव से मुक्त रखने के निर्देश समय-समय पर जारी करती है ऐसे में बच्चों ने किन परिस्थितियों में गुरुकुल से भागने का फैसला लिया तथा उनके दिमाग पर कितना दबाव डाला गया इसका अंदाज सहेजी लगाया जा सकता है
संबंधित विभाग द्वारा ईश्वर ध्यान नहीं दिया जाना शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगता है तथा बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है

रोजाना की तरह बच्चे 10:00 बजे सोए थे जैसे ही सुबह पता लगा परिजनों से संपर्क किया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र रमाशंकर निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश गुरुकुल संचालक

जैसे ही सूचना मिली टीम गठित कर बच्चों को रेस्क्यू करने में सफलता मिली तथा काउंसलिंग के बाद पढ़ाई का दबाव होने की बात सामने आई है बच्चों को परिजनों के सुपुर्द-कर दिया गया है

Category: Rajasthan


Latest News