आप यहाँ पर हैं : मुख्य पृष्ठ » साक्षात्कार » मैं सिपाही हूं नेताजी का, लेकिन सेनापति बनकर हूं अखिलेश के साथ: नरेश उत्तम
मैं सिपाही हूं नेताजी का, लेकिन सेनापति बनकर हूं अखिलेश के साथ: नरेश उत्तम

देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी में पिता-पुत्र विवाद के बीच अखिलेश ने शिवपाल को हटाकर नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। नरेश उत्तम ने परिवार में हुए मतभेद के बाद कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी में यही अच्छी बात है कि हर कोई अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कह सकता है। सवाल: आपको ही क्यों बनाया गया सपा का प्रदेश अध्यक्ष? क्या इसके पीछे जातिगत आधार है? जवाब: इस बात का जवाब तो सीएम अखिलेश ही दे सकते हैं, मैं बस दी गई जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। जातिगत बात समाजवादी लोग नहीं करते ये सब विपक्षी करते हैं, जिन्हें काम पर भरोसा नहीं। सवाल: माना जाता है कि आप मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं, फिर अचानक से सीएम अखिलेश की तरफ झुकाव क्यों? जवाब:मैं पूरी तरह से मुलायम सिंह का सिपाही हूं, जो अखिलेश यादव का सेनापति बनकर चुनावी लड़ाई में उन्हें जीत दिलाने के लिए लड़ रहा हूं। सवाल: लोग कह रहे हैं कि आपको आगे करके अखिलेश यादव खुद पार्टी सम्भाल रहे हैं? जवाब: ऐसा कुछ नहीं है, पूरी पार्टी नेता जी की है। सीएम समाजवादियों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वो नेता जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। सवाल: शिवपाल यादव की जगह आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, कैसे कर पा रहे हैं उनकी बराबरी? जवाब:मैं माननीय शिवपाल यादव की जगह कभी नहीं ले सकता, उनकी जगह समाजवादी पार्टी में नेता जी के बाद की है। वो पूरी पार्टी क्या पूरे परिवार में किसी को कभी नहीं मिल सकती। मैं अखिलेश यादव के निदेर्शों का पालन कर रहा हूं। पार्टी को आगे बढ़ाने में जो कर सकता हूं, वो कर रहा हूं। सवाल: इस बार चुनावों में मुलायम सिंह की लिस्ट रहेगी या अखिलेश यादव की? जवाब:दोनों ही लिस्ट साथ हैं। सब चुनाव लड़ेंगे, कोई भी समस्या नहीं है। कुछ नामों को लेकर मतभेद है, तो वो इतनी बड़ी पार्टी में थोड़ा बहुत होता रहता है। ये दिखाता है कि हमारे यहां आंतरिक लोकतंत्र है। नेताजी की पार्टी है, सब उनके अपने हैं, कोई दूसरी लिस्ट की बात नहीं है। सवाल: क्या शिवपाल के बनाए गए जिला अध्यक्षों को हटाएंगे? जवाब: जब पूरी पार्टी एक है तो किसी को हटाकर बनाने का क्या मतलब सब पार्टी के लिए ही काम कर रहे हैं। सवाल: शिवपाल यादव के बर्खास्त किए पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को वापस लाएंगे? जवाब:कोई कभी बाहर नहीं गया था, हर कोई पार्टी के लिए काम कर रहा है। सब चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। सवाल: परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद किस बात को लेकर है? जवाब:कहीं कोई भी विवाद नहीं है, हम सब एक हैं। किसी को बात पसंद नहीं होती, तो वो नेता जी से कहता है। नेताजी समाधान करते हैं, उनसे ऊपर कोई भी नहीं है। कुछ लोग भड़काकर उनसे कुछ भी करवाना चाह रहे हैं, जिससे पार्टी का नुकसान हो सकता है। कुछ लोग परिवार तोड़ना चाहते हैं। एक आदर्श बेटा होने के नाते सीएम अखिलेश यादव ने रोकने का काम किया है। सवाल: कौन है इन सबकी वजह? जवाब:मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं। इस बारे में नेताजी या अखिलेश ही कुछ कह सकते हैं। सवाल: दोनों पक्ष अलग-अलग होने की स्थिति में हैं, आगे क्या होना है? जवाब: हम सब एक हैं। हमारा मकसद नेताजी के सपने को पूरा करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को सीएम बनाना है। स्थितियां जीत की हैं, पूरे प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनेगी। सवाल: अगर साइकिल चुनाव निशान को चुनाव आयोग सीज करेगा तो? जवाब: ये बातें आयोग की हैं, मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, हम फिर से जीतकर सरकार बना रहे हैं, क्योंकि हमारा काम बोलता है। सवाल: पार्टी दूसरी बनेगी? जवाब: समाजवादी पार्टी एक थी, हमेशा एक रहेगी। नेताजी की पार्टी के राजनीतिक विरासत के रूप में अखिलेश ही उनके उत्तराधिकारी हैं। नेताजी से दूर अखिलेश कभी रह ही नहीं सकते हैं।
loading...
संबंधित खबरें
ये मेरा डिमोशन नहीं प्रमोशन है, देखने का नजरिया बदलना होगा: BJP यूपी चीफ
02-Sep-2017लॉ एंड ऑर्डर बेहतर करने की जरूरत; दाऊद जब तक जिंदा है, वो समस्या है: गवर्नर राम नाइक
21-Jul-2017आधार से मिलेगा ऑनलाइन बिजली कनेक्शन, चोरी रोकने के लिए लागू होगा गुजरात मॉडल: श्रीकां&
06-Jul-2017रीजनल पार्टियां हिटलर जैसी, अखिलेश भैया छोड़ें अध्यक्ष पद: अपर्णा यादव
07-May-2017आजम खान डरें नहीं, हम उनके साथ हैं; वो तो पूरी सपा को लेकर डूब गए: साक्षी
10-Apr-2017