समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के संकेत दिए। रामगोपाल ने कहा- सभी जानते हैं कि महागठबंधन बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा सबसे ज्यादा अहम हैं। अखिलेशजी और मायावतीजी तय करेंगे कि किसके साथ महागठबंधन किया जाएगा। 2018 में भाजपा को सपा-बसपा से नुकसान गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा ने सपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद उम्मीदवार को सपा-बसपा और कांग्रेस ने समर्थन दिया। तीनों जगहों पर भाजपा को हार मिली। 2019 के आसार सपा-बसपा-रालोद या फिर सपा-बसपा-कांग्रेस-रालोद के बीच गठबंधन हो सकता है। अगर विपक्षी साथ आते हैं तो 2014 की स्थिति के हिसाब से भाजपा को 53 सीटों का नुकसान हो सकता है।