2019 के स्वागत के लिए भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारतीय समय के मुताबिक, शाम 4.30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में (लोकल टाइम रात 12 बजे) न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। इस मौके पर पारंपरिक अंदाज में शानदार आतिशबाजी की गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे 2019 का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7.30 घंटे आगे है। इसीलिए हर बार सबसे पहले नए साल जश्न यहीं शुरू होता है।