कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज आखिरी दिन है। उन्होंने काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। सुबह मिर्जापुर के चुनार से प्रियंका सड़क मार्ग से रामनगर पहुंचीं। वहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पोते दिवाकर शास्त्री से मिलीं। यहां से बोट पर सवार होकर वे बनारस के अस्सी घाट पहुंचीं। रामनगर में मोदी के नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेसियों की मारपीट हो गई। रामनगर से प्रियंका के जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री की प्रतिमा को गंगाजल से धोया।