मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1 लाख 6 हजार 577 करोड़ रुपए रहा। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 458 करोड़ रुपए का है। अप्रैल 2018 में इतना कलेक्शन हुआ था। इस साल जनवरी में भी आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था। जीएसटी लागू होने से अब तक 4 बार जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ऊपर पहुंचा है।