पेयजल विभाग के दो कर्मचारियों की ओर से बर्फ से भरे हुए इलाके में विपरीत परिस्थितियों में गांव के लोगाें के लिए पीने वाले पानी की व्यवस्था की है। पिछले काफी समय से बर्फबारी होने के कारण 4 से 5 फीट की बर्फ जमी हुई थी। जिससे पाइप लाइन बाधित हो गई। अब जब बर्फबारी बंद हो गई है उसके बाद भी 5 फीट तक जमी बर्फ के बीच पाइप लाइन को फिर से चालू किया गया है। पिछले तीन माह से रुशकलंग गांव को जोड़ने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। मौसम साफ होने के बाद भी जमी पाइप लाइन खुल नही पाया था। पेयजल सोर्स पहाड़ी पर 4 से 5 फीट बर्फबारी के कारण विभाग के कर्मचारियों को सोर्स तक जाना मुश्किल हो रहा था। रुशकलंग और ज्ञाबुंग गांव को पेयजल आपूर्ति का कार्य देखने वाले दो कर्मचारी सुरेंद्र नेगी व कर्मा छेवांग नेगी दो कर्मचारियों के तीन दिनों से अथक प्रयास से 4 फीट बर्फबारी के बीच पेयजल सोर्स खोंगबोर जा कर बुधवार को पेयजल आपूर्ति बहाल किया गया। पेयजल बहाली के लिए रुशकलंग के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है और दोनों कर्मचारियों का थैंक्स किया।