पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ से दावेदारी कर रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया है। अखिलेश के हलफनामे के अनुसार पांच साल में तकरीबन तीन गुना संपत्ति में इजाफा हुआ है। 2012 में एमएलसी रहे अखिलेश ने की कुल संपत्ति जहां नौ करोड़ रुपए थी, वहीं अब 24 करोड़ 80 लाख पहुंच गई है। संपत्ति में तीन गुना उछाल आया है। खास बात यह है कि, अखिलेश ने अपने परिजनों, समाजवादी पार्टी आदि को एक करोड़ 37 लाख से अधिक रुपए कर्ज या एडवांस के तौर उधार दे रखा है। 84 लाख से अधिक हर साल भरते हैं रिटर्न गुरुवार को दाखिल हलफनामे के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 करोड़ 90 लाख एक हजार 116 रुपए की चल संपत्ति और 17.93 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है। जिसमें कृषि भूमि के योग्य 7 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए की है। अखिलेश यादव ने बैंक से 14 लाख 26 हजार 500 रुपए का कर्जा ले रखा है। 84 लाख से अधिक रुपए अखिलेश हर साल आयकर रिटर्न भरते हैं। लखनऊ में 1-ए, विक्रमादित्य मार्ग स्थित संपत्ति में अखिलेश यादव की आधी हिस्सेदारी है। जिसकी कीमत 4 करोड़ 38 लाख से अधिक है। लखनऊ में ही 31/93 एमजी रोड स्थित 32 लाख 55 हजार 425 रुपए की संपत्ति और फ्रेंड्स कॉलोनी में 32 लाख 88 हजार 201 रुपए का प्लॉट है। करीब आठ करोड़ बीमा आदि में निवेश अखिलेश के पास एक पजेरो कार है, जिसकी कीमत 7 करोड़ 90 लाख रुपए दर्शायी गई है। जीवन बीमा, म्यूचुअल फंड, साधारण बीमा, आदि में उन्होंने 7 करोड़ 90 लाख 1 हजार 116 रुपए निवेश किया है। उनके पास 3 लाख 91 हजार 40 रुपए नकद हैं। जबकि विभिन्न बैंकों में 89 लाख 12 हजार 575 रुपए जमा हैं। अखिलेश से डिंपल के पास आधी संपत्ति वहीं, पत्नी डिंपल यादव तीन करोड़ 68 लाख की चल संपत्ति मालकिन हैं। इसमें से उनके पास 4.3 लाख कैश के रूप में है। इसमें हीरे, मोती, सोने के 59 लाख के जेवरात भी शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कुल 12 करोड़ 98 लाख की चल-अचल संपत्ति है।