मध्य प्रदेश में रविवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद वोट डालने का उत्साह नजर आया। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति देने में दुल्हा हो या फिर दुल्हन कोई भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटा। सागर और रायसेन से तस्वीरें आई हैं, जिसमें दुल्हा सेहरा बांधे और हल्दी लगवाकर निकले। रायसेन में दुल्हे नितिन सोनी ने पहले वोटिंग की, इसके बाद गए माता पूजन के लिए। वहीं, दुल्हनें शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंचीं। इसके बाद वह विवाह करने गए। सागर में हल्दी की रस्म के बाद पारुल नगाइच पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। इसके अलावा गुना में दूल्हा घोड़ी में चढ़ने से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा। हुजूर विधानसभा के सिंगार चोली क्षेत्र में देखने को मिला, जब शादी से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा।