लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद एनडीए 59 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को इस बार 49% वोट मिले। 2014 लोकसभा चुनाव में 42.6% मिले थे। हालांकि, इस बार एनडीए को 2014 की तुलना में 14 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहां गठबंधन 20 सीट (बसपा- 12, सपा-7, रालोद-1) और कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है। गठबंधन में बसपा को फायदा मिलता दिख रहा है। बसपा उप्र में पिछली बार खाता नहीं खोल पाई थी, इस बार पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे है। उप्र में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। 2014 में इनमें से एनडीए को 73 पर जीत मिली थी।