उत्तर प्रदेश की फूलपुर, कैराना व गोरखपुर...ये वह तीन लोकसभा सीटें थीं जिस पर साल 2018 में सपा व बसपा ने गठबंधन का लिटमस टेस्ट कर जीत हासिल की थी। लेकिन 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन बिखर गया। जिस जातीय समीकरण की वजह से मायावती और अखिलेश एकजुट होकर भाजपा को हराने मैदान में उतरे थे, वह समीकरण ही फेल हो गया। गठबंधन का सूत्र था कि जहां-जहां मुस्लिम-दलित और मुस्लिम-दलित-यादव समीकरण मजबूत है, वह सीट तो खाते में आनी ही है, लेकिन इसके उलट रिजल्ट कुछ और ही आया। गठबंधन जहां 60 सीटों तक पहुंचने के कयास लगा रहा था, उस आंकड़े को अब भाजपा पहुंच चुकी है। यूपी की बीस सीटें ऐसी हैं, जोकि दलित-मुस्लिम बाहुल्य सीट हैं। दलित बसपा का कोर वोट बैंक माना जाता है और मुस्लिमों को मायावती अपने साथ लाने के लिए प्रयासरत रहती हैं। सहारनपुर की रैली में मायावती ने मंच से मुस्लिमों को न बंटने नसीहत दी थी। दलित मुस्लिम बाहुल्य सीटों में सहारनपुर, नगीना, मुरादाबाद, संभल, खीरी, कौशांबी, संत कबीर नगर, सीतापुर, मिश्रिख, कैसरगंज, गाजीपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, लालगंज, बस्ती, हरदोई, डुमरियागंज, बांदा और बहराइच शामिल हैं। जहां कहीं कहीं 20% से ऊपर दलित हैं तो कहीं 20% से ऊपर मुस्लिम मतदाता हैं। इन बीस सीटों में से बसपा को 5 सीट मिली है, जबकि 2 सपा के खाते में गयी है। सीटवार आंकड़े- (प्रतिशत में)- सीट दलित मुस्लिम रिजल्ट सहारनपुर 22.50 32.98 बसपा नगीना 21 48.78 बसपा मुरादाबाद 18.58 47.12 सपा संभल 32 34 सपा खीरी 26.40 48 भाजपा कौशांबी 34.72 13 भाजपा संतकबीरनगर 22.37 20 भाजपा सीतापुर 32.26 22 भाजपा मिश्रिख 22 25 भाजपा कैसरगंज 20.67 14.45 भाजपा गाजीपुर 30.07 21 बसपा कुशीनगर 15.87 22 भाजपा श्रावस्ती 12.87 8 बसपा लालगंज 32 29 बसपा बस्ती 20.85 13 भाजपा हरदोई 31.14 11 भाजपा डुमरियागंज 19 22 भाजपा बांदा 21.55 8.78 भाजपा बहराइच 24 22 भाजपा सपा का यादवलैंड पर कब्जा हुआ ध्वस्त, वोट बैंक भी खिसका वोट बैंक खिसकने के मामले में बसपा के मुकाबले सपा की हालत ज्यादा खराब रही है। यादव-मुस्लिम और दलित बाहुल्य यूपी में दस सीटें हैं। जिनमे से 2 सीट ही सपा के खाते में आई है। परिवार की पारंपरिक सीटें बदायूं, फिरोजाबाद और कन्नौज भी इस चुनाव में हाथ से निकल गयी। इन दस सीटों में सिर्फ दो सीटों कन्नौज और बलिया में यादव सिर्फ 16% और 9% है, जबकि अन्य 8 सीटों पर 20% से अधिक यादव है। दस सीटों में फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, इटावा, कन्नौज, आजमगढ़, फैजाबाद, बलिया और जौनपुर शामिल है। सीटवार आंकड़े- (प्रतिशत में)- सीट मुस्लिम यादव दलित रिजल्ट फिरोजाबाद 22 18 18.97 भाजपा मैनपुरी 35 18 19.41 सपा एटा 25 12 15 भाजपा बदायूं 37 22 17 भाजपा इटावा 22 07 26.79 भाजपा कन्नौज 16 16 18.71 भाजपा आजमगढ़ 28 34 25.39 सपा फैजाबाद 25 19 22.46 भाजपा बलिया 9 17 15.27 भाजपा जौनपुर 18 17 22.04 भाजपा