वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है। इसके मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) में जीडीपी ग्रोथ रेट 7% रह सकती है। पिछले साल यह 6.8% रही थी। बीते 5 साल में यह दर औसत 7.5% रही। अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पाने के लिए हर साल 8% ग्रोथ जरूरी सर्वे में बताया गया है कि 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने के लिए हर साल 8% ग्रोथ की जरूरत है। इसमें निवेश की अहम भूमिका होगी। सर्वे के मुताबिक चुनावों से जुड़ी अनिश्चितताएं भी जनवरी-मार्च में जीडीपी ग्रोथ घटने की वजह रही। बता दें जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.8% रह गई। यह 5 साल में सबसे कम है।