भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं, हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद ओपी कोहली यहां के राज्यपाल थे। लोकसभा चुनाव के दौरान कलराज मिश्र ने कहा था कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी ने कई दूसरी जिम्मेदारियां दी हैं, इसलिए उसी में समय लगाऊंगा। तीन बार राज्यसभा सदस्य, एक बार विधायक भी रहे मिश्र कलराज मिश्र 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा से सांसद रह चुके हैं। 2012 में वे लखनऊ विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गए थे। 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए।