उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कई सौगत दी। उन्होनें इगलास तहसील में हुई जनसभा में की घोषणा की कि अलीगढ़ में एक यूनिवर्सिटी खोली जाएगी जिसका नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने इगलास में 1135 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। योगी ने कहा कि अगले बजट में अलीगढ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर स्टेट विव की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ग़रीबों और आदिवासियों की ज़मीन को फ़र्ज़ी सोसाइटी बनाकर लूटा। सपा और बसपा परिवारवाद में घिरे रहे। योगी ने कहा कि न गाय को कटने देंगे और न ही किसानों की फसल उजड़ने देंगे। अलीगढ को पहचान दिलाने के लिए पूर्व की सरकारों ने कुछ नही किया। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में दंगे होते थे और त्योहार मातम में बदल जाते थे। एएमयू को राजा महेंद्र ने ज़मीन दान की, लेकिन फिर भी सभी लोगों को लाभ नही मिला। प्रदेश में सरकार बनते ही अलीगढ के अवैध बूचडखानों को बंद कराया।