महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती 4 एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। हरियाणा के तीन एग्जिट पोल में भाजपा को 70 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। 6 बजे तक महाराष्ट्र में 55% और हरियाणा में 62% मतदान हुआ। महाराष्ट्र का एग्जिट पोल भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य इंडिया टुडे-एक्सिस 166-194 72-90 22-34 एबीपी लोकनीति 204 69 15 न्यूज 18- आईपीएसओएस 243 41 4 टाइम्स नाउ 230 48 10 हरियाणा का एग्जिट पोल भाजपा कांग्रेस अन्य टाइम्स नाउ 71 11 8 इंडिया न्यूज 75-80 9-12 1-3 न्यूज 18- आईपीएसओएस 75 10 5