जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जैश के 3 आतंकियों को मार गिराया। दरअसल, सुबह सेना को इस क्षेत्र में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सुरक्षा बलों को इलाके की घेराबंदी करते देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से गोला-बारूद बरामद किया गया। तीनों आतंकियों की पहचान हामिद लोन उर्फ अब्दुल हमीद लल्हारी, नवीद टाक और जुनैद भट के तौर पर हुई है। लल्हारी को जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। मूसा इसी साल मई में मारा गया था। मूसा हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी रहा था। बाद में उसने अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन बनाया, जिसके अलकायदा से रिश्ते थे। नौशेरा में अफसर शहीद नौशेरा सेक्टर में आतंकियों ने नियंत्रण रेखा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जूनियर अफसर शहीद हो गया। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय महिला घायल बालाकोट सेक्टर के मेंढर में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें एक 60 साल की महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए राजौरी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में बाईं ओर गोली लगी है।