हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। दोनों राज्यों में जिन सबसे ज्यादा सीटों पर नजर थी, उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सापंला किलोई से जीत गए हैं। उधर, महाराष्ट्र के भोकर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के बाबू साहेब देशमुख को हराया। वर्ली से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे जीत गए हैं। उद्धव ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं, जो शिवसेना के 53 साल के इतिहास में पहली बार चुनाव में उतरे। हरियाणा के उचाना कंला से जजपा नेता दुष्यंत चौटाला जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा की कैंडिडेट प्रेम लता को हराया है। दादरी से भाजपा कैंडिडेट बबीता फोगाट और आदमपुर सीट से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट भी हार गईं हैं। सोनाली हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कुलदीप बिश्नोई से हारीं हैं। उधर, महाराष्ट्र के बारामती से राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार जीत गए हैं। यहां से भाजपा के गोपीचंद कुंडलिक पादालकर हारे हैं। पर्ली से राकांपा के धनंजय ने बहन पंकजा मुंडे का हरा दिया है। हरियाणा के कैथल सीट से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला हार गए हैं। भाजपा के लीला राम ने वहां से जीत दर्ज की है।