राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। कांग्रेस ने कुल 28 पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 16 पालिकाओं में जीत दर्ज की। इसके साथ तीन जगह निर्दलीय आगे रहे। 2 जगह परिणाम बराबर रहा। कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वार्ड और भाजपा के खाते में 737 वार्डों की जीत आई है। बसपा के 16, माकपा के 3 और राकांपा के 2 पार्षद विजयी रहे। गहलोत बोले- उम्मीद यही थी निकाय चुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उम्मीद यही थी, अपेक्षा यही थी, उसके अनुकूल ही परिणाम आए हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि जनता ने मैंडेट दिया है। यह सोच कर के की सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, हम चाहेंगे कि जो समस्या शहर की भी है उनको प्रायरिटी से हल करें। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करे।