झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई। सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग हुई। 5 सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। 17 सीटों पर कुल 61.1% वोट पड़े। इस चरण में झाविमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है। 2014 में यहां हुई थी 62% वोटिंग 17 सीटें: सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों पर 62% वोटिंग हुई थी। 2014 में 17 में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था और एक सीट आजसू पार्टी को मिली थी। वहीं, दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक पर भाकपा माले के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।