भारत ने तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 256 रन का लक्ष्य दिया। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 255 रन पर सिमट गई। उसके लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। यह उनके करियर का 28वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और केन रिचर्डसन को दो-दो सफलता मिली। लोकेश राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। एश्टन एगर की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। राहुल ने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल स्टार्क की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। पंत 33 गेंद पर 28 रन ही बना सके विराट कोहली 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एडम जम्पा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर केन रिचर्डसन की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। शार्दुल ठाकुर ने 13 रन बनाए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया। ऋषभ पंत 33 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें कमिंस ने आउट किया।