महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ‘‘ए प्लस’’ दी गई है, पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं। धोनी कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर हुए? बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, धोनी को पहले ही कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखे जाने की जानकारी बोर्ड ने दे दी थी। उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि वे सितंबर 2019 से अब तक कोई भी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में फिलहाल उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सकता। बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए किसी खिलाड़ी को तयशुदा सीजन में कम से कम 3 टी-20 मैच खेलने होते हैं, जबकि धोनी 9 जुलाई 2019 को वर्ल्डकप में खेले गए सेमीफाइनल के बाद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं उतरे हैं। क्या धोनी इसी साल कॉन्ट्रैक्ट में वापस आ सकते हैं? बीसीसीआई ऑफिशियल के मुताबिक, अगर धोनी इस साल किसी भी वक्त टी-20 टीम में शामिल किए जाते हैं, तो उन्हें वापस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा गया है, लेकिन अभी एशिया कप टी-20 होना है। और, धोनी जरूरी संख्या में मैच खेल लेते हैं तो वे स्वत: ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर ही कर दिया गया है। यह केवल इसलिए हुआ, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। 2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किन नए चेहरों को जगह? बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। कितने खिलाड़ी प्रमोट हुए? रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है। A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट विराट कोहली A+ A+ 7 करोड़ रोहित शर्मा A+ A+ 7 करोड़ जसप्रीत बुमराह A+ A+ 7 करोड़ A ग्रेड में राहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट रविचंद्रन अश्विन A A 5 करोड़ रविंद्र जडेजा A A 5 करोड़ भुवनेश्वर कुमार A A 5 करोड़ चतेश्वर पुजारा A A 5 करोड़ अजिंक्य रहाणे A A 5 करोड़ केएल राहुल A B 5 करोड़ शिखर धवन A A 5 करोड़ मोहम्मद शमी A A 5 करोड़ इशांत शर्मा A A 5 करोड़ कुलदीप यादव A A 5 करोड़ ऋषभ पंत A A 5 करोड़ B ग्रेड में मयंक अग्रवाल नया चेहरा प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट ऋद्धिमान साहा B C 3 करोड़ उमेश यादव B B 3 करोड़ युजवेंद्र चहल B B 3 करोड़ हार्दिक पंड्या B B 3 करोड़ मयंक अग्रवाल B - 3 करोड़ C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5 नए प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट केदार जाधव C C 1 करोड़ नवदीप सैनी C - 1 करोड़ दीपर चाहर C - 1 करोड़ मनीष पांडे C C 1 करोड़ हनुमा विहारी C C 1 करोड़ शार्दुल ठाकुर C - 1 करोड़ श्रेयस अय्यर C - 1 करोड़ वॉशिंगटन सुंदर C - 1 करोड़