भारत-न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरा टी-20 टाई हो गया। वेलिंगटन में चौथे टी-20 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के जीत के लिए 166 रन बनाने थे, लेकिन वह 165 रन ही बना सका। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत को 14 रन का लक्ष्य दिया। इससे पहले पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सुपर ओवर में हारी थी। तब रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने सुपर ओवर में 20 रन बनाकर मैच जीत लिए थे। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए। इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो 64 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने उन्हें रनआउट किया। मुनरो ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। मार्टिन गुप्टिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की गेंद पर राहुल ने उनका कैच लिया। टॉम ब्रूस (0) को चहल ने बोल्ड किया। भारत के लिए मनीष पांडेय ने नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 2 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। लोकेश राहुल ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया। कोहली 11 और अय्यर 1 रन बनाकर आउट विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। बेनेट की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और हामिश बेनेट ने 2 विकेट अपने नाम किए। सैमसन फिर से फ्लॉप हुए इससे पहले संजू सैमसन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्कॉट कुगलिन की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। उन्होंने एक छक्का लगाया। सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को मौका दिया गया था। तब वे 6 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया।